नाहन, 30 जुलाई: शुक्रवार को देश की सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन के कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में साधु राम को निर्विरोध संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा गुरविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जबकि महासचिव की जिम्मेदारी वंदना क्षत्रिय को दी गई।
सह सचिव के पद पर देशराज व सोम प्रकाश की नियुक्ति हुई। संघ के कोषाध्यक्ष कश्मीर चंद को बनाया गया है। वहीं, अनिल कुमार संघ के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। संघ में रूचि शर्मा व सुलेमान की जिम्मेेदार बतौर मुख्य सलाहकार होगी।