Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • शिमला : धरेच के गुरुकुल में छः दिवसीय तबला विंटर कैंप संपन्न 
    • कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली कामयाबी, नाचन के महिला समूहों ने उतारी पहली खेप
    • मैसर्ज AJ इंफ्रास्ट्रक्चर कालाअंब में भरे जाएंगे 34 पद, 5 दिसंबर को साक्षात्कार
    • हाटी को ST दर्जा देने के खिलाफ गुर्जर समुदाय पहुंचा हाईकोर्ट
    •  “मतदाता दूत” की भूमिका निभा सकते हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट की टी 4 टनल का ब्रेकथ्रू
    मंडी

    पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट की टी 4 टनल का ब्रेकथ्रू

    विरेंद्र भारद्वाजBy विरेंद्र भारद्वाजJuly 30, 2021Updated:August 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    मंडी, 30 जुलाई :  भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। मंडी जिला में पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट में 10 टनलों का निर्माण किया जा रहा है, जोकि इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य है। 10 में से 3 टनलों के दोनों छोर पहले ही मिल चुके थे और चौथी टनल के दोनों छोर बीती शाम को मिले। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा ने हणोगी से रैंशनाला के बीच बनी टी4-03 टनल का लास्ट ब्लास्ट बटन दबाकर किया। 

    बटन दबाते ही जोर का धमाका हुआ और जिसने दोनों छोर आपस में मिला दिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्रा ने यहां जारी निर्माण कार्य में मिल रहे सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि शाहपुरजी-पलोनजी और एफकॉन्स कंपनी इस कार्य को दिन रात तेज गति के साथ कर रही है।

    Demo --

    2022 में गर्मी के मौसम तक टनल के इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं एक टनल की लंबाई बढ़ी है जिसके लिए अतिरिक्त धन की अप्रूवल के लिए फाईल दिल्ली भेजी गई है उसकी मंजूरी मिलते ही उसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

    वहीं निर्माण कार्य कर रही एफकॉन्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि टी4 टनल के निर्माण में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यहां पर पानी काफी ज्यादा आ गया था जिस कारण चुनौतियां काफी बढ़ गई थी। लेकिन टीम वर्क के तहत इस कार्य को समय से मात्र दो महीने की देरी में पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने तक पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट की पांचवी टनल का ब्रेक थ्रू भी कर दिया जाएगा और इसके लिए दिन रात कार्य किया जा रहा है।

    बता दें कि पंडोह से लेकर औट तक भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित होता रहता है और इस मार्ग को वर्ष भर खुला रखने के उद्देश्य से ही भारत सरकार यहां पर टनलों का निर्माण करवा रही है। प्रोजेक्ट पूरा बन जाने के बाद यहां वर्ष भर बिना किसी जोखिम के सफर किया जा सकेगा।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCM जयराम ठाकुर को तिरंगा न फहराने की सिख फॉर जस्टिस की फोन पर धमकी
    Next Article मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर बद्दी की दो कंपनियों समेत सात पर 3 लाख का जुर्माना

    Related Posts

    शिमला : धरेच के गुरुकुल में छः दिवसीय तबला विंटर कैंप संपन्न 

    शिमला 2 Mins Read

    कड़ू व चिरायता की खेती में जाइका को मिली कामयाबी, नाचन के महिला समूहों ने उतारी पहली खेप

    शिमला 3 Mins Read

    मैसर्ज AJ इंफ्रास्ट्रक्चर कालाअंब में भरे जाएंगे 34 पद, 5 दिसंबर को साक्षात्कार

    सिरमौर 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023

    आस्था की प्रतीक ‘चूड़धार चोटी’ पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंडिंग, शिमला से 12 मिनट का सफर

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.