Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर
    • तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 
    • मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
    • मंडी : खाई में लुढ़की शादी समारोह से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत
    • सिरमौर में खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत….दो घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Support MBM NEWS
    Tuesday, December 5
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»मंडी : कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के नाम से जानी जाएगी 2 HP NCC बटालियन
    मंडी

    मंडी : कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के नाम से जानी जाएगी 2 HP NCC बटालियन

    विरेंद्र भारद्वाजBy विरेंद्र भारद्वाजJuly 28, 2021Updated:August 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

     मंडी,28 जुलाई :  जिला मुख्यालय पर स्थित 2 HP NCC बटालियन अब कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के नाम से जानी जाएगी। बटालियन का नाम अब “खुशाल एनसीसी काम्पलेक्स” रखा गया है। खुद ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के हाथों इसका शुभारंभ भी करवाया गया। बता दें कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मूलतः मंडी जिला के नगवा गांव के रहने वाले हैं और कारगिल युद्ध के हीरो के नाम से उनकी अलग पहचान है। 

    कारगिल युद्ध में 18 ग्रेनेडियर पलटन का नेतृत्व खुशाल ठाकुर ने ही किया था और इसी पलटन ने तोलोलिंग की पहाड़ी पर कब्जा किया था जिसे कारगिल युद्ध में जीत का टर्निंग प्वाइंट माना गया। इसके लिए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को युद्ध सेवा मेडल से भी अलंकृत किया गया है।

    Demo --

    खुशाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने स्कूली दौर में इसी बटालियन से एनसीसी की ट्रेनिंग ली थी और आज यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके नाम पर इस बटालियन का नाम रखा गया है।

    कार्यक्रम में आए एसएम एसवीएम एनसीसी ग्रुप कमांडर शिमला ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने कहा कि यह बटालियन के लिए गर्व की बात है कि देश सेवा में अपना अहम योगदान देने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने यहां से ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कहा कि इससे भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

    इस मौके पर एसवीएम ब्रिगेडियर मनोज कुंदरी और टू एचपी बटालियन के एसएम कर्नल अनुज लूथरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर टू एचपी बटालियन की ओर से मंडी जिला के 10 प्राइवेट स्कूलों में पहली बार एक साथ एनसीसी यूनिट भी दी गई।बटालियन के शुभारंभ अवसर पर ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनौहराधार-राजगढ़ मार्ग पर उफनते कंडा नाला में एक बार फिर फंसा ट्रक
    Next Article कालका-शिमला रेलवे लाइन पर गिरा भारी भरकम पेड़, ट्रेन के पहिए जाम

    Related Posts

    एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर

    शिमला 2 Mins Read

    तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 

    बिलासपुर 2 Mins Read

    मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    दुर्घटनाएं 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    सोलन : 5.22 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 4, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    मुख्य समाचार

    सिरमौर राजवंश के मुखिया “लक्ष्य” की जननी “दीया” की प्रचंड जीत, CM पद की दौड़ में हुई शामिल

    December 3, 2023

    हिमाचल सचिवालय में हाटियों का हंगामा, लगाए ये आरोप…जमकर की नारेबाजी 

    December 3, 2023

    हिमाचल में  “0001” की न्यूनतम कीमत 6 लाख, तीन नंबर उपलब्ध…ऐसे बन सकते है मालिक 

    December 2, 2023

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की पहली महिला इंजीनियर इन चीफ बनी अंजू शर्मा

    December 2, 2023

    Breaking : हिमाचल में पुलिस के आरक्षी पद पर महिलाओं को 30% आरक्षण, संशोधन को भी फैसला 

    December 1, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.