कांगड़ा, 27 जुलाई : कांगड़ा में चोरियोंं का सिलसिला नहीं थम रहा है। चोरों ने अब यहां एक स्कूल को निशाना बनाया है। प्राइमरी स्कूल छेब में शरारती तत्वों ने 70 साल पुराना रिकॉर्ड जलाया और मिड डे मील का सामान भी चोरी कर ले गए। चोरों ने एक सप्ताह के भीतर ही पांच चोरियों को अंजाम दिया है।
इसमें कुछ दिन पहले बीआरसीसी ऑफिस और बीओ ऑफिस कांगड़ा से शातिर कंप्यूटर व अन्य सामान ले गए थे। इससे पहले भी हुई चोरियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस को भी इन मामलों में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
इस बाबत डीएसपी सुनील राणा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके अलावा इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है।