कुल्लू, 24 जुलाई : हिडिम्बा माता मंदिर मनाली के बड़े गुर तुला राम का निधन हो गया है। उनकी शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिस कारण उन्हें कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। देर रात इनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उनका निधन हो गया। गुर तुला राम की आयु 75 वर्ष थी। उनके देहात से देव समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब रहे कि हिडिम्बा माता के हर कार्य में उक्त गुर की अहम भूमिका होती है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान भी माता हिडिम्बा उत्सव में शिरकत करती है। इस दौरान भगवान रघुनाथ से मिलन से लेकर रथ यात्रा और दशहरा समापन होने तक गुर की अहम भूमिका रहती है। अब बड़े गुर तुला राम के निधन के बाद इनके बेटे गुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।