कांगड़ा , 23 जुलाई : ज्वाली उपमंडल के अधीन समकेहड़ पंचायत में सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल कुमार (22) पुत्र सरूप लाल निवासी समकेहड़ गुरुवार को अपने घर में सोया हुआ था कि इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया
साहिल के परिजन ने उसको सिविल अस्पताल जवाली में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसकी तबीयत को देखते हुए उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। बीती रात युवक की मौत हो गई।
समकेहड़ पंचायत के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह मोनू ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है।