हमीरपुर, 23 जुलाई : जंगलों की बेहतरीन देखरेख के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहतर कार्य करने पर वन विभाग की ओर से प्रदेश भर में 21 वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही अन्य संस्थाओं को राज्य स्तरीय होशियार सिंह वन प्रहरी पुरस्कार 2019-2020 मिला है। इस राज्य स्तरीय अवार्ड में वन रक्षकों के अलावा अन्य वन विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल हैं।
पुरुष वन रक्षकों के अलावा महिला वनरक्षक भी इस पुरस्कार के लिए चयनित किये गए है, जो कि अधिकारी, कर्मचारी इस पुरस्कार के लिए चुने गए हैं उन्हें नकद राशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इस राज्य स्तरीय अवार्ड में जिला के वन विभाग बिझड़ी के तहत आने वाली रैली बीट के वन रक्षक विक्रमजीत को होशियार सिंह वन प्रहरी पुरस्कार मिला है।
इस उपलब्धि के लिए वन मंडल बिझड़ी के सहायक आरओ राजकुमार वन रक्षकों अभिषेक शर्मा, ज्योति देवी, संजीव कुमार एवं बलवंत चंदेल सहित अन्यों ने विक्रमजीत को बधाई दी है।