ऊना, 22 जुलाई : पुलिस चौकी जोल के तहत पल्लियां में 26 वर्षीय महिला ने घर में पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंजू देवी पत्नी ओंकार सिंह निवासी पल्लियां के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पति ओंकार सिंह विदेश में नौकरी करता है, वह कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। जबकि महिला भी अपने मायके रहती थी, जो कि पति के आने से कुछ दिन पहले ससुराल आई थी। वीरवार सुबह महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जब घरवालों ने दरवाजा खोला, तो पाया कि महिला फंदे पर झूल रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गहनता से जांच कर रही है।