सोलन, 16 जुलाई : काम से वापस लौट रहे मजदूर की बुलेट (सीएच01बीएच-3809) की टक्कर से मौत हो गई। हाईवे किनारे मक्की भुनने वाला उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला 45 वर्षीय ज्ञान पुत्र सब लाल वापस लौट रहा था। क्रैशर मोड के समीप वो अपने साथी लाला राम के साथ सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वो पीछे रह गया था।
ज्ञान जैसे ही सड़क पार करने लगा तो तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वो सड़क पर गिर गया। हैड इंजरी के बाद उसे तुरंत ही धर्मपुर ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-304ए व 279 के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता लाला राम ने पुलिस को बताया कि वो दोनों सड़क के किनारे मक्की भुनने के बाद लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।