रिकांगपिओ, 8 जुलाई : राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर समूचा किन्नौर जिला शोक में डूब गया। उन के निधन से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। किन्नौर कांग्रेस, महिला कांग्रेस व युवाओं ने उन की आत्मा की शांति के लिए बौद्ध मंदिर रिकांगपिओ में शोक सभा का आयोजन व पूजा-पाठ किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर बौद्ध मंदिर में 108 दीये जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस दौरान किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, कल्पा ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा विमला नेगी, महासचिव ललिता पंचारस, पूर्व प्रधान शारदा देवी, पूर्व उपप्रधान कोठी दयाल नेगी,राधा कृष्णा, देव कुमारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके शुभ चिंतकों ने शांति पाठ में भाग लिया।