चौपाल/ हरिपुरधार, 08 जुलाई : सिरमौर के हरिपुरधार से सटे चौपाल उपमंडल के कुपवी इलाके में एक कार(HP08B-9007) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने का समाचार मिला है। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी लोग एक परिवार के सदस्य बताये जा रहे है।

दुर्घटना वीरवार दोपहर हरिपुरधार-लोआनधार संपर्क मार्ग पर बाग मझोली नामक स्थान पर हुई। कार में 5 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला ने हरिपुरधार अस्पताल ले जाते समय रास्ते दम तोड़ा।
मृतकों की पहचान रोशन पुत्र धनीराम (32), राजेंद्र पुत्र नैन सिंह (33) और जीवन सिंह (70) के रूप में हुई है। इनकी घटनास्थल पर मृत्यु हुई है। मृतक महिला की पहचान विद्या देवी पत्नी केदार सिंह (42) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दो मृतक रोशन व राजेंद्र शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर कार्यरत थे। शिक्षक समाज में उनकी मृत्यु पर शोक की लहर है।
वहीं रणबीर नामक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। ये सभी बाग मझोली गांव के रहने वाले हैं। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में दुर्घटना की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी हुआ रणवीर रिश्ते में मृतक टीजीटी रोशन का सगा भाई है।