घुमारवीं, 8 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में आज उस महान नेता के निधन के कारण जहां प्रदेश और देश में गहरा शोक है। वहीं उस कद्दावर नेता की दुनिया कायल थी, चाहे वो विरोधी विचारधारा के नेता हों या अपनी ही विचारधारा के। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजा वीरभद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है। हालांकि जगत प्रकाश नड्डा हाल ही में हिमाचल दौरे पर आए थे तो शिमला आईजीएमसी में राजा वीरभद्र सिंह का हाल जानने पहुंचे थे।

इससे पहले भी वे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो राजा वीरभद्र सिंह के पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। जहां इस दुःख की घड़ी में हर कोई निशब्द है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दुःख जताते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने तो एक महान नेता खोया है, लेकिन मैंने अपना अच्छा दोस्त खोया है। उन्होंने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।