चंबा, 3 जुलाई : विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने शनिवार को मझौगा ( देहरोग) के समीप निजी बस के सड़क में पलटने से घायल हुए लोगों का सिविल अस्पताल तीसा में कुशल क्षेम जाना। डॉ हंसराज ने घायलों की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने बताया कि उप मंडलीय प्रशासन द्वारा चार आंशिक रूप से घायल लोगों के लिए फौरी राहत के रूप में दो हजार की राशि जबकि दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को 2,500 मौके पर प्रदान कर दी गई है।

इसके अलावा दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें चार लोगों का उपचार सिविल अस्पताल तीसा और दो गंभीर रूप से घायल महिलाएं धारो पत्नी दीन मोहम्मद व परगासू पत्नी भाग सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा रैफर किया गया है। निजी बस शनिवार सुबह चरड़ा से भंजराडू की तरफ जा रही थी। इस दौरान एसडीएम तीसा मनीष चौधरी और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
दुर्घटना में ये हुए घायल
1. काबली, पुत्र ठाकुरू, गांव कठवाड़, डाकघर वघेईगढ़
2. भाग सिंह, पुत्र वंदना, गांव कंडोली, डाकघर दियोला 3. कमल कुमार, पुत्र भीम सेन, गांव व डाकघर रजेरा 4. पारो, पत्नी हरदेव, गांव पुखरियाल , डाकघर टिकरीगढ़ 5. धारो, पत्नी दीन मोहम्मद, गांव देहरोग, डाकघर टिकरीगढ़ 6. परगासू, पत्नी भाग सिंह, गांव घईया,डाकघर दियोला