कांगड़ा, 01 जुलाई : बनखंडी पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत पड़ते बनखंडी में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनखंडी के भरदूं गांव के निवासी अनिल बाहड़ी की पत्नी (45) रित्तु बाला वीरवार शाम को बनखंडी बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी कि पीछे से आ रही एक कार (CH01 CA3455) ने उसे टक्कर मार दी, ये टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की महिला सडक से दूर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना की खबर सुनते ही उक्त महिला के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये व उसे उपचार हेतु टांडा हस्पताल ले जाया गया। परन्तु उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। इस दौरान मौका पाकर वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। चौकी के हैड कांस्टेबल यशपाल और हैड कांस्टेबल विनोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए जो कि गश्त पर थे।
उन्होंने इस हादसे के बारे में देहरा पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने देहरा में नाका लगाकर उक्त गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया, चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव सेराथाना, नगरोटा बगवां क्य रूप में हुई है। हादसे से मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है।