मंडी, 29 जून : सरकार द्वारा सीएम के गृह विधानसभा क्षेत्र जंजैहली में एचआरटीसी के सब-डिपो खोलने की नोटिफिकेशन जारी दी है। पर्यटन स्थल जंजैहली में सब- डिपो की स्वीकृति मिलने के बाद यहां अब बसों की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ ही अंतरराज्यीय और नए लोकल रूट खुलने का आसार भी बन गए हैं। जानकारी के अनुसार जंजैहली का सब- बस डिपो मंडी के अधीन रहेगा।

परिवहन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सब-डिपो को हरी झंडी मिलने से सराज क्षेत्र की मुख्य मांग में बस सब-डिपो कार्यरत होने का रास्ता अब साफ हो गया है। क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा का लाभ जल्द मिलेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा जंजैहली बस डिपो की घोषणा को लेकर दो साल से अधिक समय हो गया है।
सूत्रों के अनुसार डिपो को फिलहाल निजी भवन पर चलाया जाएगा। लेकिन प्रशासनिक तौर से सब-डिपो के स्थान का चयन कर दिया गया है।
2018 में परिवहन मंत्री ने की थी घोषणा…
जंजैहली में सब डिपो खोलने की घोषणा परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जून 2018 में की थी। उसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जंजैहली में अक्टूबर 2018 में एक जनसभा के दौरान इसकी पुन घोषणा की। लेकिन काफी अरसा बीत जाने के बाद भी घोषणा धरातल में नहीं उतरने से लोगों ने तरह तरह की बातें बनाना शुरू कर दिया था।
हालांकि लोगों का एक धड़ा जंजैहली तो दूसरा धड़ा थुनाग में खुलवाने की चाह में थे। मगर जैसे ही सरकार ने सब-बस डिपो खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। उससे अब सभी अटकलों को विराम लग गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक शेरसिंह ठाकुर ने अधिसूचना निकलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जंजैहली में बस का सब-डिपो जल्द ही क्रियान्वित होगा।