हमीरपुर,29 जून : जिला के रोपड़ी गांव से लापता महिला सुभाषनी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रकाश निवासी वनगांव फरसा वहार, जसपुर छत्तीसगढ़, रोपड़ी में रहता हैं तथा दिहाड़ी मजदूरी का काम करता हैं। उसने बताया कि उसकी पत्नी सुभाषनी 12 जून को घर से कहीं चली गई हैं, जो 17 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक घर नहीं लौटी हैं।

उसने सभी रिश्तेदारों मे ढूंढा परन्तु वह कही नहीं मिली। देवप्रकाश ने भोटा पुलिस में मामला दर्ज़ करवा दिया है। अगर किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिलती हैं तो वह भोटा पुलिस के मोबाइल न. 9459803882 पर सूचित कर सकता है।