शिमला, 28 जून : कोरोना की बंदिशें हटने से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलज़ार हो रहे हैं। बीते दो हफ्तों के भीतर 2,57,179 वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया है। इनमें 1,31,216 वाहन बीते 13 से 20 जून और 1,25,963 वाहनों ने 20 से 27 जून के बीच प्रवेश किया है।
पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इन आंकड़ों का खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में बाहरी राज्यों से औसतन रोजाना 18,370 वाहन वाहन पहुंच रहे है।
उक्त अवधि के दौरान नियमों की अवहेलना पर भी पुलिस ने खासा शिंकजा कसा है। इसके तहत विवाह परमिट के उल्लंघन पर 15 हजार रु पए का जुर्माना किया गया है।
इसी तरह एमवी एक्ट की उल्लंघना पर 17 हजार और वाहन में मास्क न पहनने पर 3500 रुपए का जुर्माना किया गया है। उक्त अवधि में सार्वजनिक स्थल पर मास्क न पहनने पर 3,620 चालान करते हुए 20 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है।