सोलन, 27 जून : हिमाचल प्रदेश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। कोई भी कार्य हो महिलाएं इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेती है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। “नेकी कर दरिया में डाल” ये कहावत सोलन की रहने वाली रेनू शर्मा पर स्टिक बैठती हैं। जिले के देहूघाट की रहने वाली रेनू शर्मा समाज सेवा के कार्यो में सदैव अग्रसर रहती है। जिले की इनरव्हील मीडटाऊन संस्था में पिछले कई वर्षो से जुड़ी एवं दर्जन भर से अधिक महिलाओं को साथ लेकर समाज सेवा कर रही हैं। यह महिलाएं कोरोना महामारी के दौरान भी पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रसर है।

कोविड महामारी के समय में इस संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की है। इसी कड़ी में इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को बैठने के लिए कुर्सियां दान देकर अपनी सेवाएं दी। इस साल इनरव्हील क्लब मिडटाउन कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं देने में पीछे नहीं हटा। इन समाज सेवाओं के दौरान इनरव्हील मिडटाउन क्लब की प्रधान रेनू शर्मा ने क्लब में अधिकतर काम लोगों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए किए।
उन्होंने शहर की 83 गर्ल्स को अपने पैरों पर खड़े होने की शिक्षा दी जिसके दौरान सिलाई कढ़ाई ,पेंटिंग बैग्स बनाना ,कंप्यूटर कोर्स, टैली कोर्स, नर्सिंग, कोचिंग, ज्वेलरी मेकिंग कोर्स, एवं बेड कवर बनाना सिखाया।
इसके साथ-साथ उन्होंने शहर में लगातार सर्जिकल मास्क, फेस शील्ड मास्क N95 मास्क, ग्लव्स, मशीनें और सैनिटाइजर बांटे इसके साथ-साथ उन्होंने अपने शहर में जहां-जहां लोगों को जिस-जिस चीज की जरूरत पड़ी उन्हें सहायता प्रदान की। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में इनरव्हील क्लब में लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे और इसी के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करते रहे।
कोरोना काल में इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ लगातार जुड़े रहे और उनकी जरूरतों को भी पूरा करने की कोशिश की। इसी के साथ-साथ उन्होंने अपने शहर की गौशाला में गाय के गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी लगाई।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और शहर में लड़कियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर भी खोला और कई कन्याओं को अडॉप्ट करके उन्हें शिक्षा भी ग्रहण करने का बीड़ा उठाया। साथ ही कुछ जरूरतमंद बुजुर्गों को भी अडॉप्ट किया गया। जिससे कि उनकी रोजी-रोटी का और उनके पालन पोषण का ध्यान भी ध्यान रखा।
मिडटाउन क्लब ने इस साल वाटर रिसोर्सेज का भी बहुत काम किया और जगह-जगह पानी को साफ करके उन्हें लोगों के इस्तेमाल के लायक बनाया और क्लब ने जगह-जगह अपने क्लब के नाम से बोर्ड लगाए ताकि लोगों को पता चले कि इनरव्हील क्लब एक वुमन ऑर्गेनाइजेशन संस्था है जो लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने साईं पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए इनरव्हील लाइब्रेरी भी बनाई। जरूरतमंद महिलाओं को निटिंग मशीनें भी बांटी और कुछ जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार भी दिलाया। शहर में जरूरतमंद महिलाओं के लिए शौचालय भी बनाने से पीछे नहीं हटा। क्लब इसी के साथ-साथ शहर के जगन्नाथ मंदिर में क्लब ने सोलर लाइट भी लगवाई।