हमीरपुर, 26 जून : उपमंडल भोरंज के अंतर्गत जाहू कसवे में समकरी के एक व्यक्ति को चाकू से घायल कर दिया है। जिसे घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल लाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। जाहु बाजार में दीपक पुत्र राकेश कुमार ग्राम संमकरी डाकघर मुंडखर तह भोरंज को जाहु बाजार में अमनदीप नामक व्यक्ति ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया गया है। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
उधर इस बारे एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने बताया कि स्थानीय पुलिस मौके की पर गई है व घटना की छानबीन की जा रही है।