हमीरपुर, 23 जून : आए दिन कहीं न कहीं से यौन उत्पीड़न, किडनैपिंग, तथा धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आ ही जाते हैं। जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला नादौन क्षेत्र का प्रकाश में आया है, जिसमें एक हमीरपुर का युवक जो गोवा के एक होटल में काम करता है। नादौन की एक महिला को जालंधर, दिल्ली व गोवा लेकर गया और वहां उसका शारीरिक व मानसिक यौन शोषण किया।
महिला ने आरोपी के चंगुल से जैसे तैसे छूटकर एक सब्जी विक्रेता की मदद से अपने भाई से फोन पर संपर्क किया तथा आपबीती सुनाई। मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च के दिन एक महिला हमीरपुर के पक्का भरो से वापस अपने घर आ रही थी। महिला पक्का भरो में बस के इंतजार में खड़ी थी। वहां पहले से ही सतीश कुमार नामक एक व्यक्ति खड़ा था। उक्त व्यक्ति ने महिला को जबरन जालंधर की बस में अपने साथ बैठा कर ले गया। वहाँ से फिर उक्त व्यक्ति पीड़िता को दिल्ली तथा दिल्ली से गोवा ले गया।
व्यक्ति ने महिला का शारीरिक शोषण, मानसिक शोषण तथा यौन शोषण किया। वहां किसी तरह पीड़िता ने उस व्यक्ति के चंगुल से छूट कर एक सब्जी बेचने वाले से मदद की गुहार लगाई। सब्जी वाले की सहायता से महिला ने फोन पर अपने भाई से बात की तथा उसे आपबीती सुनाई।
उसके बाद महिला भाई की मदद से घर पहुंच सकी। इस सारी घटना की शिकायत महिला ने सदर थाना हमीरपुर में करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी विजय सकलानी ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।