सोलन, 23 जून : जिला के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन नगर निगम को मंगलवार को पहली एम्बुलेंस की सौगात दी। शांडिल ने सोलन नगर निगम को एक एंबुलेंस विधायक निधि से भेंट की। वहीं एक एंबुलेंस जल्द ही और दिए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शांडिल ने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए कांग्रेस का जो घोषणा पत्र था वह जल्द ही पूरा किया जाएगा।

अब सोलन नगर निगम के दायरे में आने वाले लोगो को अब नगर निगम के माध्यम से भी एंबुलेंस सेवा मिलेगी। जिसका की लोगों को लाभ होगा। अक्सर अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के चलते लोगों को निजी गाड़ियों में अस्पताल आना पडता था, लेकिन अब काफी हद तक उन्हें इस समस्याएं से निजात मिलेगी। अब सोलन नगरनिगम की जनता को पार्षदों के माध्यम से एम्बुलेंस की सेवा मिलेगी।
बात करते हुए विधायक धनीराम शांडिल ने बताया कि सोलन नगरनिगम के दायरे में इस एंबुलेंस से लोगो को सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े 11 की लागत से यह एम्बुलेंस खरीदी गई है, जो निगम की जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि इसका सारा जिम्मा निगम उठायेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक अन्य एंबुलेंस भी नगर निगम सोलन को दी जाएगी।