शिमला, 22 जून : भारतीय टीम के पूर्व कप्तानमहेंद्र सिंह धोनी इन दिनों शिमला में है। पिछले 3 दिनों से वह हिमाचल की राजधानी में ठहरे हुए हैं। सोमवार को धोनी कोटखाई के रत्नाड़ी गांव पहुंचे हैं, जो कि सेब के लिए प्रदेश भर में मशहूर है।
सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे “कैप्टन कूल” महेंद्र सिंह धोनी नारकंडा से होते हुए रत्नाड़ी पहुंचे हैं। वह रत्नाड़ी गांव के समीप मीनाबाग़ होमस्टे में परिवार के साथ अगले कुछ दिन गुजारेंगे। वहीं धोनी के प्रशंसक भी उनसे मिलने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन जिस स्थान पर धोनी रुके हुए हैं, वहां पर किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बता दें कि इन दिनों पूरे देश में कोरोना संकट छाया हुआ है। ऐसे में धोनी भीड़भाड़ वाले इलाके व गर्मी वाले इलाकों को छोड़कर हिमाचल का रुख किया है। वह अगले कुछ दिन अपने परिवार व दोस्तों के साथ यही बताएंगे।
https://www.instagram.com/reel/CQYX-UJnt_2/?utm_source=ig_web_copy_link
महेंद्र सिंह धोनी ने शिमला अपने कई प्रशंसकों से भी मुलाकात की। धोनी की धर्मपत्नी साक्षी ने शिमला की वादियों में इंजॉय करते हुए कुछ वीडियो भी सांझा किए है। उन्होंने होटल के सामने के कुछ नज़ारे दिखते हुए कैप्शन में लिखा है “होम फॉर फ्यू डेज “। इस वीडियो को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है।