• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : आवारा सांडो की लड़ाई से गई महिला की जान, स्कूटी पर से नाली में गिरने से मौत

ऊना : आवारा सांडो की लड़ाई से गई महिला की जान, स्कूटी पर से नाली में गिरने से मौत

June 19, 2021 by MBM News Network

ऊना, 19 जून : उपमंडल बंगाणा की सोलहसिंगी धार के गांव सरोह में स्कूटी के पीछे बैठी महिला की खड्डे में गिरने से मृत्यु हो गई।  बताया जा रहा है कि दो आवारा  सांड आपस में लड़ते हुए सड़क के बीचों-बीच आ गए जिससे स्कूटी चालक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा व स्कूटी के पीछे बैठी महिला सड़क के किनारे निकाली गई खाई में गिर गई।

 महिला को गंभीर हालत में  सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामला दर्ज करके आगामी  कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस जानकारी के मुताबिक सरोह गांव की महिला उर्मिला देवी  45 वर्ष  पत्नी कश्मीर सिंह  बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बड़सर बाजार गई थी। महिला ने 4 जुलाई को  बेटी की शादी निर्धारित की थी। खरीदारी के बाद महिला किसी स्कूटी पर लिफ्ट लेकर वापस घर आ रही थी कि रास्ते में  अचानक  दो सांड लड़ते हुए सड़क के बीचों-बीच  आ गए व स्कूटी  फिसल कर खड्डे में जा गिरी जिससे  महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि लोक संपर्क विभाग ने सड़क के किनारे नालियों के निर्माण के लिए दो से 3 फीट खुदाई की है लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इस खाई को  न तो भरा जा रहा है न ही नालियों का निर्माण किया गया है। उक्त घटना स्थल पर  इससे पहले भी  कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है व कई लोग घायल भी हो चुके हैं, लेकिन विभाग गहरी नींद में डूबा है।

 उक्त महिला अपने पीछे तीन लड़कियां, एक लड़का व पति को छोड़ दी है। दो आवारा सांडों की लड़ाई में महिला की मृत्यु से गांव में  शोक की लहर दौड़ गई है । इस संबंध में  पुलिस प्रभारी  प्रेमपाल ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के कारणों की जांच  जारी है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022