• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ऊना में पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

June 19, 2021 by MBM News Network

demo image

ऊना, 19 जून : दौलतपुर चौक क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में ट्रेन से कटकर एक 40 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति की मौत का दुःखद समाचार मिला है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 6:45 पर  नँगल से दौलतपुर चौक स्टेशन की तरफ आ रही ट्रेन जैसे ही चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशन को क्रोस करके गोंदपुर बनेहड़ा में पहुँची तो पटरी क्रॉस कर रहा एक 40 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति उसकी चपेट मे आ गया और मौके पर ही मौत हो गयी।

हालांकि ट्रेन ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए ट्रेन को रोक भी दिया,लेकिन उसकी जान न बच सकी। उधर पटरी पर ट्रेन रुकी देख काफी संख्या में गोंदपुर बनेहड़ा वासी लोग वहां पर पहुंच गए और मृतक की पहचान की। जबकि ट्रेन ड्राइवर ने दौलतपुर चौक स्टेशन पर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। 

समाचार लिखे जाने रेलवे पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी। उधर घटनास्थल पर पहुंची ग्राम पंचायत उपप्रधान बलबंत सिंह ने मृतक की पहचान नसीब सिंह उर्फ रामू पुत्र रुलाया राम उम्र 40 वर्ष वासी गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में की।

उपप्रधान बलबंत सिंह ने बताया कि नसीब सिंह उर्फ रामू की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही हो गयी,जिस बाबत रेलवे अधिकारियों के माध्यम से रेलवे पुलिस को जानकारी दे दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022