• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / खेलकूद / शिमला की वादियों में पहुंचे मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

शिमला की वादियों में पहुंचे मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

June 18, 2021 by MBM News Network

शिमला, 18 जून : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पहाड़ों की रानी शिमला के सुहावने मौसम का आनंद लेने पहुंचे हैं। धोनी शुक्रवार को शिमला पहुंचे। वह विकासनगर के एक आला होम स्टे में ठहरे हैं। जानकारी के अनुसार धोनी का ये व्यक्तिगत टूर है, ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा नहीं दिया गया है।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि क्रिकेटर धोनी शिमला आए हैं। प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा स्थानीय पुलिस के जिम्मे रहेगी। बता दें कि धोनी लगभग 3 साल बाद आए हैं। इससे पहले वह अगस्त 2018 में विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में आए थे। 

महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2004 में शिमला जिले के रोहड़ू में आयोजित पदम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए थे। तब उन्होंने अपने छक्कों से खूब वाहवाही लूटी थी।

Filed Under: खेलकूद, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022