• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / बल्ह घाटी में बनेगी प्रदेश की पहली NCC अकादमी,  43.5 बीघा भूमि…

बल्ह घाटी में बनेगी प्रदेश की पहली NCC अकादमी,  43.5 बीघा भूमि…

June 18, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 18 जून : जिला की बल्ह घाटी में प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने एनसीसी को बल्हघाटी के राजगढ़ और ख्यूरी गांव के पास 43.5 बीघा जमीन उपलब्ध करवा दी है। एनसीसी के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के एडीजी मेजर जनरल जेएस संधू (एवीएसएम) ने चयनित जमीन का निरीक्षण करके डिटेल बना ली है। यह अकादमी प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी होगी।            

जमीन का निरीक्षण करते मेजर जनरल जेएस संधू

प्रदेश के युवाओं को अब एनसीसी से संबंधित हर प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने प्रदेश में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।               

एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल जेएस संधू (एवीएसएम) ने चयनित जमीन का निरीक्षण करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि पंजाब के पास पहले से एनसीसी अकादमी की सुविधा उपलब्ध है, जबकि हरियाणा में यह अकादमी बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनसीसी की अकादमी बनने के बाद इससे संबंधित सभी प्रकार की ट्रेनिंग और अन्य गतिविधियों का अब यहीं पर ही संचालन हो सकेगा।

मेजर जनरल संधू ने बताया कि सरकार द्वारा चयनित जमीन का निरीक्षण करके यह पता लगाया गया है कि इस अकादमी को किस तरह से विकसित किया जाना चाहिए। भविष्य में उच्चाधिकारियों के साथ रिपोर्ट सांझा करने के बाद इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर शिमला से ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर (एवीएसएम और एसएम) और 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुज सिंह लुथरा (एसएम) भी मौजूद रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022