• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ी 46 वर्षीय महिला गिरने से हुई थी घायल, PGI में मौत

आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ी 46 वर्षीय महिला गिरने से हुई थी घायल, PGI में मौत

June 17, 2021 by MBM News Network

देहरा (कांगड़ा), 17 जून : उपमण्डल देहरा के अंतर्गत भटोली फकोरिया पंचायत में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत होने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला बीते सोमवार आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। वृक्ष की शाखा से उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोट आई ।

महिला को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया।  महिला की बिगड़ती तबीयत को देख कर टांडा मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहां पर उक्त 46 वर्षीय महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।

 मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पीजीआई अस्पताल में उपचाराधीन उक्त महिला की मौत हो गई है, वहीं उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022