• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / हिमाचल : पूरी रात घर के बाहर चहलकदमी रहे दो तेंदुए, परिवार की उड़ी रही नींद

हिमाचल : पूरी रात घर के बाहर चहलकदमी रहे दो तेंदुए, परिवार की उड़ी रही नींद

June 17, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 17 जून : उपमंडल में वन विभाग की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। क्षेत्र में कई बार तेंदुओं के इंसानों पर हमला करने की वारदातें सामने आने के बावजूद विभाग ने एहतियातन कोई कदम नहीं उठाया है। रोजाना लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। ताजा मामले में बीती देर रात नगर परिषद के चांगर वार्ड में पूरी रात दो तेंदुए लगभग दो घंटों तक रिहायशी इलाके चहलकदमी करते रहे। इससे क्षेत्र में  दहशत का माहौल रहा। वही तेंदुओं की मौजूदगी का वीडियो एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए  तेंदुए

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में तेंदुए के द्वारा खूब आतंक मचाया जा चुका है। इसको लेकर कई बार वन विभाग को भी शिकायत की गई है। लेकिन आज दिन तक विभाग द्वारा कोई ठोस कदम इस ओर नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि चांगर क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 400 के करीब है और तेंदुओं द्वारा बार-बार अपनी मौजूदगी जाहिर करने से कभी भी कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है। 
लोगों ने क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरे लगाने की मांग की है। 

चांगर वार्ड के स्थानीय निवासी रोनित  सैनी ने कहा कि बीती रात घर के बाहर तेंदुओं की चिल्लाने की आवाज सुनी गई। इस पर डर के मारे घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला। सुबह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो तेंदुए घूमते हुए पाए गए। स्थानीय निवासी हेमलता ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए दहशत फैला चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वन विभाग को कई बार पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग करने के बावजूद भी आज तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। 

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022