• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / #Una : अनियंत्रित होकर नाले में उतरा टैंपो, 23 वर्षीय युवक की मौत

#Una : अनियंत्रित होकर नाले में उतरा टैंपो, 23 वर्षीय युवक की मौत

June 17, 2021 by MBM News Network

ऊना , 17 जून : सदर थाना के तहत पेखूबेला गांव में पेश आए सड़क हादसे में (23) युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव कुठार कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

demo pic

जानकारी के मुताबिक गत शाम रविंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ बहडाला से टेंपो में सवार होकर पेखूबेला जा रहा था। रविंद्र टेंपो के पीछे खड़ा हुआ था। पेखूवेला से कुछ दूरी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में उतर गया, जिसके चलते टेंपो सवार रविंद्र कुमार नीचे गिर गया।

हादसे में रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां रविंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर दी गई है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Una News in Hindi



Copyright © 2022