• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / हमीरपुर में महिला की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मृतका के भाई…

हमीरपुर में महिला की आत्महत्या मामले में नया मोड़, मृतका के भाई…

June 17, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 17 जून :  नादौन थाना के अंतर्गत करौर पंचायत में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  मामले में नया मोड़ आया है। महिला के भाई पंकज कुमार निवासी गांव बलेडा, डाकघर कुनी, परागपुर ने नादौन थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के मायके पक्ष वालों ने गुहार लगाई है कि मौत के कारणों की तह तक जांच करवाई जाए।

demo pic

हालांकि उन्होंने महिला के पति या उसके परिजन पर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है, परंतु उनका कहना है कि घटना की रात तक यदि सब सामान्य था तो ऐसी क्या परिस्थितियां बनी कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।

इनका कहना है कि यदि महिला ने आत्महत्या की है तो किन परिस्थितियों के चलते उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा और यदि मौत की वजह कुछ और है तो वह सच्चाई सामने आनी चाहिए। महिला के भाई पंकज कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि उनकी बहन की तबीयत खराब हो गई है, जबकि सुबह 4:30 बजे सूचना दी गई कि उसकी बहन की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व महिला करोना संक्रमित पाई गई थी, परंतु अब उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। महिला के मायके पक्ष ने मांग की है, कि उनकी बेटी की मौत के कारणों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। 

इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: hamirpur hindi news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022