• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट, स्टाफ को भी धमकाया

अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट, स्टाफ को भी धमकाया

June 16, 2021 by MBM News Network

ऊना, 16 जून : सदर थाना के तहत भड़ोलियां खुर्द स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट हुई है। इसके साथ ही डॉक्टर ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी के आरोप जड़े है। डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला आरोपी भी डॉक्टर है, जो कि पहले निजी अस्पताल में कार्य करता था। 

पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र मिन्हास निवासी बसदेहड़ा ने बताया कि वर्ष 2018 से भड़ोलियां खुर्द में निजी अस्पताल खुला हुआ है। जहां पर डॉक्टर सतिंद्र सिंह ने दो वर्ष तक काम किया, जिसके बाद मुझ से रंजिश रखता था। गत दिवस डॉ . सतिंद्र अपने साथ आधा दर्जन लोगों के साथ अस्पताल में आया और हंगामा करने लगा।

हंगामा होता देख जब विजेंद्र मिन्हास बाहर निकला, तो धक्का-मुक्की शुरू कर दी, सतिंद्र ने मेरे स्टाफ को भी धमकाया। ऐसे में विजेंद्र मिन्हास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022