• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Himachal : दराट लेकर तेंदुए से भीड़ गई 60 साल की बुजुर्ग

#Himachal : दराट लेकर तेंदुए से भीड़ गई 60 साल की बुजुर्ग

June 15, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 15 जून : घास काटने गई 60 साल की बुजुर्ग महिला का तेंदुए से सामना हो गया। एक तरफ तेंदुआ था तो दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला। जैसे ही दोनों आमने-सामने हुए तो तेंदुआ कुछ कर पाता, इससे पहले ही महिला ने हाथ में पकड़ी दराटी को हिलाकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

घायल बुजुर्ग महिला 

घटना मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाली लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव की है। यहां आज सुबह कुछ महिलाएं घास काटने का कार्य कर रही थी। इतने में तेंदुए ने यहां दस्तक दे दी। सबसे पहले तेंदुए का सामना 60 वर्षीय बर्फी देवी के साथ हुआ। तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया और उसके हाथ को जख्मी कर दिया। लेकिन बुजुर्ग महिला ने हिम्मत नहीं हारी और दराटी हाथ में लेकर उसका डटकर मुकाबला किया।

इतने में वहीं पर मौजूद अन्य महिलाएं भी हरकत में आई और जोर-जोर से चिल्ला कर तेंदुए को भगाने में जुट गई। सावित्री नाम की एक अन्य महिला बर्फी देवी के साथ खड़ी होकर तेंदुए का मुकाबला करने लग गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को वहां से भगा दिया। इसके बाद घायल बर्फी देवी को सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला के साहस की चारों ओर खूब प्रशंसा हो रही है।

वहीं इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी  चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022