• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #Mandi : नेशनल हाईवे 21 पर कार व बाइक में जोरदार टक्कर, दो जख्मी 

#Mandi : नेशनल हाईवे 21 पर कार व बाइक में जोरदार टक्कर, दो जख्मी 

June 15, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 15 जून : नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में मंगलवार को हाईवे पर स्थित चमुखा पर एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक कार बिलासपुर से मंडी और बाइक मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायलों की शिनाख्तबाइक सवार विकास पुत्र व टोटली देवी पत्नी रोशन लाल निवासी कांगू के तौर पर हुई है। दुर्घटना के बाद घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल  में ले जाया गया।

घायलों को प्रशासन द्वारा 2 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक कार और बाइक में टक्कर हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022