• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / कुल्लू में थ्री व्हीलर में पंजाब के शख्स से मिली चरस, पहले भी था शामिल   

कुल्लू में थ्री व्हीलर में पंजाब के शख्स से मिली चरस, पहले भी था शामिल   

June 15, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 15 जून : सैंज पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार  किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि बंजार पुलिस की  टीम जब जीरो पॉइंट स्थित सियारनु टेंपल के पास गश्त पर  थी तो इस दौरान पंजाब नंबर का थ्री व्हीलर आया, जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, चैकिंग के दौरान 810 ग्राम चरस बरामद की गई।

थ्री व्हीलर सैंज से लारजी की तरफ आ रहा था। जिसे (41) कुलदीप सिंह पुत्र राम नारायण तहसील व जिला पटियाला  चला रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति 2 मार्च 2018 को थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए,1 किलो 350 ग्राम चरस मामले में भी संलिप्त था।

उन्होंने बताया कि उस दौरान कुलदीप के साथ जसवंत नाम का व्यक्ति चरस तस्करी में शामिल था, वह मामला अंडर ट्रायल  है। लेकिन अब उक्त व्यक्ति को दूसरी बार चरस तस्करी में गिरफ्तार किया गया है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kullu News In hindi



Copyright © 2022