• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, सामने आया दुर्घटना का वीडियो फुटेज

हिमाचल में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, सामने आया दुर्घटना का वीडियो फुटेज

June 15, 2021 by अमरप्रीत सिंह

बद्दी, 15 जून : हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत किशनपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सड़क क्रॉस कर रही महिला को एक कार ने बुरी तरह से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार से टकराने के बाद महिला हवा में उछल गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को उठाया। 

कार से टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला

 पूरी घटना सड़क के साथ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में साफ तौर पर देखा जा रहा है, किस तरह एक महिला सडक की क्रॉस करने के लिए आती है। सामने से एक तेज रफ्तार कार दूसरी कार को ओवरटेक करते हुए महिला को बुरी तरह से टक्कर मार देती है। हादसे में महिला बेहोश होकर सड़क पर ही गिर जाती है। उसे स्थानीय लोगों द्वारा उठाकर एक साइड किया जाता है।

महिला को उसी कार का चालक  इलाज के लिए बद्दी अस्पताल ले गया। वहां से महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। सीसीटीवी के आधार पर घटना 12 जून की बताई जा रही है , जबकि 15 जून को महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

मामले की पुष्टि करते हुए किशनपुरा के प्रधान सुरजन सैनी ने बताया कि बस स्टैंड के साथ में यह हादसा हुआ था। हादसे में एक कार ने महिला को टक्कर मारी थी। कार सवार ही महिला का 2 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवा रहा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार 15 जून को महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष थी, जो अपने परिवार के साथ की किशनपुरा में ही एक किराए के मकान में रह रही थी और एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। 

बता दें कि रविवार को औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में भी ऐसी ही सड़क दुर्घटना में एक युवती ने प्राण त्याग दिए थे। 

Watch Video Here https://youtu.be/yMqDwJlI4hw

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022