• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / चिट्टा आरोपी के घर से 4.845 किलोग्राम चरस सहित नगदी व सोना चांदी बरामद

चिट्टा आरोपी के घर से 4.845 किलोग्राम चरस सहित नगदी व सोना चांदी बरामद

June 15, 2021 by MBM News Network

ऊना,15 जून : उपमंडल गगरेट नंगल जरियाला में हिमाचल -पंजाब सीमा पर सोमवार को चिट्टे सहित पकड़े गए आरोपी अरविंद राणा के घर से पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ नगदी और आभूषण भी बरामद किए है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यह नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अरविंद राणा के कुठेड़ा खैरला स्थित घर से 4 किलो 845 ग्राम चरस, एक लाख 70 हजार 495 रुपए नगदी, 86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है।

पुलिस ने सोमवार को नंगल जरियाला में दो युवकों को गिरफ्तार किया था, इनके पास से पुलिस ने 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो मुख्य आरोपित के घर से ये नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है, तो उसके साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी अजय कुमार अंब में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है। आरोपी के पास से नशे की इतनी बड़ी खेप से इस बात की पुष्टि हो रही है कि ये अपने क्षेत्र में नशे का बड़ा रैकेट चलाता है, और आसपास के क्षेत्रों में भी नशे की सप्लाई का कार्य कर रहा है। पुलिस इन आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है।

आरोपी चरस की यह खेप कहां से लेकर आए यह भी पता करने में जुटी है। पुलिस इस मामले में सभी कड़ियों की जांच करने में जुटी है। इस मामले में अभी कुछ लोग और भी पकड़े जा सकते है। डीएसपी अंब पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर उसके घर से 4 किलो 845 ग्राम चरस, 1 लाख 70 हजार 495 रूपये नगदी,  86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022