• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / नाहन में 22 साल के मैकेनिक ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

नाहन में 22 साल के मैकेनिक ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

June 15, 2021 by MBM News Network

नाहन, 15 जून : शहर में एक बार फिर आत्महत्याओं का सिलसिला शुरू होने से हर कोई सन्न है। महज तीन दिन के भीतर दूसरी वारदात है, जबकि दो सप्ताह के भीतर ये तीसरा मामला सामने आया है। दुखद बात यह है कि तीनों ही मामलों में युवाओं ने अपनी इहलीला को समाप्त किया है।

ताजा मामले में ढाबो मोहल्ला के नजदीक बूचड़खाने की पिछली तरफ सुनसान जगह पर करीब 22 साल के शुभम का शव बरामद हुआ है। पेड़ से फंदा लगाकर शुभम ने अपनी जान दे दी। पेशे से मैकेनिक युवक अपनी पारिवारिक दुकान पर ही काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वो सोमवार की शाम से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया।

अंतिम जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बता दें कि दो दिन पहले ही शहर के शिवपुरी रोड़ पर कारपेंटर का काम करने वाले युवक ने रोड साइड बिजली के पोल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा कुछ अरसा पहले कच्चा टैंक में एक खंडहरनुमा मकान में भी करीब 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। तीनों ही मामलों में पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि शहर में आत्महत्याओं का ग्राफ एक अरसा पहले भी बढ़ गया था। इसमें बेटे के बाद पिता ने भी सुसाइड किया था। इसके अलावा नौणी का बाग व शंभूवाला के स्कूली छात्र ने भी जान दी थी।

Filed Under: युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022