• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / शिकारी देवी की पहाड़ियों पर प्रवेश बंद, प्रशासन ने लगाया बैरियर

शिकारी देवी की पहाड़ियों पर प्रवेश बंद, प्रशासन ने लगाया बैरियर

June 14, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 14 जून : जिला के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल शिकारी देवी माता की पहाड़ियों पर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पर्यटकों को रोकने के लिए थुनाग उपमंडल प्रशासन ने रायगढ़ के पास नाका लगा दिया है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों को उन्होंने एसडीएम थुनाग के आधिकारिक पेज पर भी शेयर किया है।          

आदेशों में कहा गया है कि मंदिर बंद होने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में शिकारी देवी की तरफ अपना रुख कर रहे हैं जोकि कोरोना के तहत सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों की उल्लंघना है। लोग अनावश्यक रूप से यहां भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अब इस तरफ न आएं। सिर्फ लोक निर्माण विभाग और वन विभाग सहित कुछ अन्य विभागों के वाहनों को ही रायगढ़ से आगे जाने की अनुमति दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ कमरूनाग मंदिर में भी वार्षिक मेले के चलते प्रशासन ने आम लोगों की आवाजाही पर आंशिक रोक लगा दी है। यह रोक सिर्फ मेले के दौरान ही लगाई गई है। क्योंकि देव कमरूनाग के वार्षिक मेले को कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि सिर्फ मेले के दौरान रोक लगाई गई है और पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। यदि भविष्य में जरूरत पड़ी तो फिर आम दिनों में भी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने पर विचार किया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: धार्मिक, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022