• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में प्रवेश करने वालो की कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी

हिमाचल में प्रवेश करने वालो की कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी

June 15, 2021 by MBM News Network

शिमला,15 जून : हिमाचल आने वाले लोगों की सुविधा के लिए, सरकार ने राज्य में प्रवेश करने के लिए आरटीपीसीआर आवश्यकता की शर्त को हटा दिया है, लेकिन साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को यहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति दी गई है, और हिमाचल प्रदेश ने यह भी निर्णय लिया है कि राज्य में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रवेश करने के इच्छुक सभी व्यक्तियों को अब इस ऑनलाइन साॅफ्टवेयर में अपना विवरण दर्ज करना आवश्यक है, और उनके आगमन का विवरण सभी संबंधित हितधारकों के साथ साझा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल व्यवसायियों को राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रणाली का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों से सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और फेस मास्क पहनने व परस्पर दूरी के नियम के अनुपालन का भी आग्रह किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को वैक्सीन की लगभग 25.17 लाख खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को समय पर पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, shimla hindi news



Copyright © 2022