• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / विधायक सतपाल सिंह रायजादा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा के खिलाफ SP को सौंपी शिकायत

विधायक सतपाल सिंह रायजादा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा के खिलाफ SP को सौंपी शिकायत

June 14, 2021 by MBM News Network

ऊना, 14 जून : सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने एसपी को शिकायत सौंपी है। इसके साथ ही शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, डीजीपी शिमला व विधासनभा अध्यक्ष को भेजी गई है।

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कमेटी

शिकायत पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर रोहित शर्मा के नाम पर फेक आईडी बनी हुई है, जो कि विधायक की छवि को धूमिल कर रहा हैं, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें। एसपी ने शिकायत को लेकर आगामी जांच के लिए भेज दिया है।         

शिकायत देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिनव कुमार व वरुण पुरी ने बताया कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर रोहित शर्मा के नाम से आईडी चल रही है, जिसमें सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा के खिलाफ काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 

      उन्होंने बताया कि जब हमने इस बारे पता लगाना चाहा तो आईडी के बारे में पता नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि छानबीन के बीच पोस्ट को डिलीट भी कर दिया गया। वरुण पूरी ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर से साइबर क्राइम एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर चांद ठाकुर, मनी सूरी, विवेक डढ़वाल, केतन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022