• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / शिमला में सैन्य अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

शिमला में सैन्य अधिकारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

June 14, 2021 by MBM News Network

शिमला, 14 जून : राजधानी में एक सैन्य अधिकारी पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल राजुल श्रीवास्तव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार की शाम वह परिवार के साथ मंदिर से वापस आ रहे थे। जब वह बेमलोई में अपने गैरेज में कार पार्क कर रहे थे, तभी अचानक एक युवक अपने दोस्तों को साथ ले लेकर सामने आया और उन पर और उनके बच्चे पर हमला करना शुरू कर दिया। सिर पर पत्थरों से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उनके बच्चे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपियों रघु, केशव, आकाश और वरुण ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अभी फरार हैं, इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना में आईपीसी की धाराओं 307, 341, 147, 149, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022