• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / राजगढ़ : शहीद की टूटी प्रतिमा देखने पहुंची विधायक रीना कश्यप, मरम्मत को 1 लाख का ऐलान

राजगढ़ : शहीद की टूटी प्रतिमा देखने पहुंची विधायक रीना कश्यप, मरम्मत को 1 लाख का ऐलान

June 14, 2021 by विनोद ठाकुर

राजगढ़, 14 जून : सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के हाब्बन में वर्ष 2002 में शहीद हुए हितेश शर्मा की याद में प्रतिमा स्थापित की थी। इस प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन विधायक गंगूराम मुसाफिर ने किया था। गत वर्ष अज्ञात शख्स ने स्वतंत्रता दिवस के दिन तोड़ दिया था। उस समय एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में खबर को प्रकाशित भी किया था।

शहीद की टूटी प्रतिमा देखने पहुंची विधायक रीना कश्यप

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रतिमा का धड़ कुछ ही दूरी पर मिला था, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी इस प्रतिमा की मरम्मत नहीं हो पाई थी। बीते कल पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश ने मीडिया को बयान जारी किया था। प्रशासन व विभाग की लापरवाही से 10 महीने बीत जाने के बाद भी प्रतिमा के मरम्मत नहीं हो पाई है, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और एक शहीद सैनिक का अपमान है। उन्होंने बताया था कि बीते महीने शहीद की मां का भी निधन हो गया है।

    उधर समाजसेवी जयप्रकाश चौहान ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को बातचीत में बताया था की वह परिजनों को लेकर दो-तीन बार उपायुक्त जिला सिरमौर से गत वर्ष मिले थे। उपायुक्त जिला सिरमौर ने इसके लिए 2 लाख का बजट डीएफओ राजगढ़ को दिया था, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने स्थानीय विधायक रीना कश्यप और हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भी आड़े हाथ लिया था।

खबर को प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर विधायक रीना कश्यप और स्थानीय प्रधान रीना ठाकुर भी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। प्रतिमा की मरम्मत के लिए विधायक रीना कश्यप ने एक लाख की घोषणा भी की। इसकी जानकारी रीना कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर जानकारी दी।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022