• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / नाहन : निजी सामथ्र्य से युवा कांग्रेस नेता जयदीप शर्मा ने गरीबों को भेजी 300 राशन किटें

नाहन : निजी सामथ्र्य से युवा कांग्रेस नेता जयदीप शर्मा ने गरीबों को भेजी 300 राशन किटें

June 13, 2021 by MBM News Network

नाहन, 13 जून : न कोई चंदा, न ही पार्टी से कोई मदद। निजी सामथ्र्य से युवा कांग्रेस के नेता जयदीप शर्मा ने रविवार को नाहन विधानसभा के 300 परिवारों को निशुल्क राशन किटें भेजी हैं। जयदीप शर्मा के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में कई ऐसे भी परिवार हैं, जो बीपीएल सूची में नहीं हैं, लेकिन कोविड संकट में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

राशन किटों के साथ युवा

शर्मा ने कहा कि राशन किट को लेकर किसी से कोई चंदा नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा हरेक व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि घर पर ही राशन किटों को तैयार किया गया।

उन्होंने कहा कि राशन किटों के वितरण में उन्हें अमन ठाकुर, सतीश शर्मा, अंकित, रणवीर ठाकुर, आकाशदीप शर्मा, ईशान खान, शिव शर्मा, अंकुर ठाकुर व मोहित आदि की मदद मिली है। भविष्य में भी इस तरह का कार्य जारी रहेगा।

Filed Under: युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022