• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी की साइट पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा

फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी की साइट पर पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा

June 14, 2021 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 14 जून : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी की साइट पर पुलिस प्रशासन ने पहरा कड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार गत दिनों फोरलेन के ठेकेदारों द्वारा अपनी बकाया राशि को लेकर कुड्डी में किए गए प्रदर्शन और ठेकेदारों द्वारा काम बंद करवाने की चेतावनी दी गई। उसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। 

जानकारी के अनुसार ठेकेदारों ने 16 जून तक पैसा न दिए जाने पर निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी है। ठेकेदार मंडी-भराड़ी में चल रहे निर्माण कार्य की तरफ गए थे। हालांकि संबंधित ठेकेदार निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए गए थे। इससे पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। हालांकि ठेकेदारों ने वहां पर चल रहे निर्माण कार्य को देखकर चुपचाप वापस आ गए।

वहीं फोरलेन निर्माण ठेकेदार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने बताया कि वह लोग केवल घूमने के लिए वहां पर गए थे। उन्होंने बताया कि 16 जून को परिधि गृह बिलासपुर में एक बैठक रखी गई है, जिसमें फोरलेन में काम कर चुके ठेकेदार, गाडिय़ां चलाने वाले और अन्य उन लोगों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने फोरलेन का निर्माण करके चली गई कंपनी से पैसे लेने हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को अपने कागजात लेकर आने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके बाद संबंधित कागजों को डीसी को सौंपा जाएगा ताकि बकाया राशि मिल सके। उन्होंने बताया कि उसी दिन बकाया राशि को लेने की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: bilaspur hindi news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022