• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत

निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत

June 13, 2021 by MBM News Network

चंबा, 13 जून : सरोल क्षेत्र में घर की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बंटू कुमार (28) निवासी त्रुणा, डाकघर सिंगी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर शनिवार को सरोल में घर की दूसरी मंजिल में काम कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

मजदूर को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टांडा ले जाते समय उसने नूरपुर के समीप दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि सरोल में दूसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022