• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नाहन : गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद मंडी लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

नाहन : गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद मंडी लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

June 13, 2021 by MBM News Network


नाहन, 13 जून : रविवार को हरिद्वार से पारिवारिक सदस्य की अस्थियां विसर्जित कर रहे परिवार की कार (एचपी33सी-7414)के शिमला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार है। हादसे में दो व्यक्तियों को बाजू में चोटें आने की खबर है। मौके पर पहुंची 108 एंबूलेंस के पायलट प्रमोद व ईएमटी तनु ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। इसके बाद घायलों को मेडिकल काॅलेज शिफ्ट किया गया।

शिमला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार 

घायलों की पहचान 44 वर्षीय गीता नंद व पुष्पराज के तौर पर की गई है। हादसा दोसड़का के पैट्रोल पंप के समीप दोपहर 2 बजे के आसपास हुआ। गनीमत इस बात की रही कि हादसे में कार सवारों को कोई गहरी चोट नहीं आई है।

उधर, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार के टायर राॅड के टूटने की वजह से अचानक ही हादसा हो गया।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022