• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / #सिरमौर : शहीद हितेश शर्मा को टूटी प्रतिमा को दी गई श्रद्धांजलि, 10 माह से अपमान

#सिरमौर : शहीद हितेश शर्मा को टूटी प्रतिमा को दी गई श्रद्धांजलि, 10 माह से अपमान

June 13, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 13 जून : सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन में शहीद (Martyr) हितेश शर्मा को शहीदी दिवस के मौके पर उनकी टूटी हुई प्रतिमा (Statue) पर पुष्पांजलि (Homage) अर्पित कर दी गई। प्रतिमा करीब 10 महीने पहले शरारती तत्वों (Anti Social Elements) द्वारा तोड़ दी गई थी। दस महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन इसकी मरम्मत नहीं करवा पाया।          

शरारती तत्वों द्वारा तोड़ी गई प्रतिमा 

विडंबना ये भी है कि पुलिस प्रशासन (Police Administration) प्रतिमा तोडने वाले को गिरफ्तार (Arrest) नहीं कर पाया। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में शहीद हितेश शर्मा  की प्रतिमा को 2003 में स्थापित किया गया था। गत वर्ष 2020 के स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के दिन यह प्रतिमा अज्ञात शख्स ने तोड़ दी थी। 

एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने उस समय भी इस मामले को गंभीरता से उठाया था। ख़बर प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। पार्क से कुछ ही दूरी पर प्रतिमा का धड़ मिल गया था। स्थानीय निवासी व समाजसेवी जय प्रकाश चौहान ने बताया कि शहीद हितेश शर्मा के परिजनों को लेकर गत वर्ष दो-तीन बार वह उपायुक्त (Deputy Commissioner) से मिले थे। उपायुक्त ने प्रतिमा के मरम्मत के लिए दो लाख का प्रावधान भी करवाया था। लेकिन 10 महीने बीत जाने पर भी प्रतिमा (Statue of Martyr) ठीक नहीं हो पाई।    

पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश ने बताया कि 11 जून को वह शहीद हितेश शर्मा के शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची तो यह देखकर बहुत दुख हुआ कि 10 महीने बीत जाने के बाद भी प्रतिमा की मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रशासन की यह लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

    शकुंतला प्रकाश ने बताया कि पिछले महीने शहीद हितेश शर्मा की माता का भी निधन हो गया है, जो जीते जी अपने शहीद बेटे की प्रतिमा की मरम्मत नहीं देख पाई। उन्होंने कहा कि विधायिका रीना कश्यप व शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) सुरेश कश्यप भी प्रशासन से इस जगह पर नई प्रतिमा स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022