रिकांगपिओ, 13 जून : हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ ने 14 जून से 30 रूटों पर बसे चलाने की रूप रेखा तैयार कर दी है। जिस में अधिकतर लोकल रूट्स के अलावा कुछ लम्बी दूरी की रुट भी शामिल हैं।
अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ रीजन गोपाल नेगी ने बताया कि 14 जून को लम्बी दूरी की बसों में रिकांगपिओ-हरिद्वार, रिकांगपिओ-दिल्ली, रिब्बा-चंडीगढ़ प्रमुख हैं। ये बसें परवाणू व पांवटा साहिब तक जाएंगी जबकि रिकांगपिओ-धर्मशाला, रिकांगपिओ-धर्मपुर रूट रामपुर तक जाएगी। नेगी ने कहा कि 14 जून को रिकांगपिओ रीजन की बसें सुबह 6 बजे से अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। जिस में रिकांगपिओ- काज़ा-हरिद्वार, रिब्बा- चंडीगढ़,लिप्पा – सोलन,ताबो- रामपुर, धर्मशाला, धर्मपुर के लिए चलेगी। इसी तरह लोकल रूट्स पर रिकांगपिओ से पूह, रोपा, असरंग,कफनु, सांगला, छितकुल, कानम, नेसंग, बारंग, पूर्वाणी, रिब्बा, रोघी, कल्पा, दखो रूट्स पर बसें चलाई जाएंगी।
इस दौरान रात्रि सेवा में शिमला से रिकांगपिओ-काज़ा बसे चलाई जाएगी। नेगी ने कहा कि सभी यात्रियों को कोविड नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क पहनना जरूरी है। बस में 50% सवारी ही बिठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी गंतव्य की ओर जाने वाली बसों को सेनिटाइज़ किया गया। जिला में बसों की आवाजाही से आम लोगों ने राहत ली है।