• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / नाबालिग युवक पर तेजधार हथियार से हमला, गोली मारने की दी धमकी

नाबालिग युवक पर तेजधार हथियार से हमला, गोली मारने की दी धमकी

June 13, 2021 by MBM News Network

ऊना, 13 जून : पुलिस थाना हरोली के तहत कर्मपुर के नाबालिग युवक पर जमीन पर लिटाकर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक के ताया के लड़के से भी गांव के करीब 20 युवकों ने मारपीट की। इस दौरान गोली मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मपुर निवासी 15 वर्षीय युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी माता-बहन के साथ घर मे रहता है। 

Demo pic

उसकी बहन कॉलेज में पढ़ती है। उसे गांव के कुछ लड़के बार-बार फोन करके तंग करते है व उसे छेड़ते रहते है। जिस के चलते उन्हें कई बार ऐसा न करने के बारे में कहा गया, लेकिन वह नहीं मानते। गत दिवस को जब दुकान पर सामान लेने गया तो दो लड़कों ने उसे रोका और स्कूल ग्राउंड में आने को कहा। जिस पर वह अपने ताया के लड़के के साथ वहां चला गया। जहां पर पहले से मौजूद लगभग 20 लड़कों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। 

हमलावरों ने उन दोनों पर दराट, तलवार व गंडासे के साथ हमला किया। उनमें से एक लड़के ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी। उसके परिजनों को देखकर सभी मौके पर से भाग गए। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उन लोगों से उसे व उसके परिवार को खतरा है। उसने बताया कि 10-12 लड़कों के वह नाम नहीं जानता है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। आगामी जांच जारी है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022