• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / पुलिस की चेतावनी, वीरभद्र सिंह को लेकर अफवाह फैलाई तो होगी F.I.R

पुलिस की चेतावनी, वीरभद्र सिंह को लेकर अफवाह फैलाई तो होगी F.I.R

June 12, 2021 by MBM News Network

शिमला, 12 जून : आईजीएमसी (IGMC) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बारे में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी (warning) दी है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी हरकतें करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध एफआईआर (F.I.R) दर्ज की जाएगी।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (Police Head Quarter) से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति (Official Press Release) जारी की गई है। इसके मुताबिक पुलिस के संज्ञान में आया है कि सोलन से संबंधित कुछ शरारती तत्वों द्वारा झूठी अफवाहें (Rumors) फैलाई जा रही है। इस कारण पूरे प्रदेश सनसनीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि इस प्रकार की अफवाह फैलाना आपदा प्रबंधन अधिनियम (disaster management act) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (information technology act) का उल्लंघन है। अगर इसे फैलाना बंद नहीं किया तो दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई (legal action) की जाएगी।

दरअसल छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर शरारती तत्वों ने कल रात सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैला दी थीं। जिससे समूचे प्रदेश में सनसनीपूर्ण स्थिति हो गई। सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहों की सच्चाई जानने के लिए देर रात तक वीरभद्र सिंह के शुभचिंतक (Well wishers) एक दूसरे को फोन करते रहे। ऐसे में आईजीएमसी प्रशासन की तरफ से वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

आईजीमएसी प्रशासन ने तमाम अफवाहों को खारिज (Reject) करते हुए वीरभद्र सिंह की हालत को सामान्य बताया। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में उनके पिता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य बारे कुछ निराधार अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहें है।

उन्होंने कहा है कि माँ भीमाकाली के आर्शीवाद और प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Former CM Virbhadra Singh, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022